छत्तीसगढ़

कवि पुखराज यादव का नाम संस्कृति एवं पूरातत्व विभाग में पंजीकृत

कोंडागाँव । छत्तीसगढ़ के लोककला, लोकनृत्य साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतू विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों का पंजीयन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के द्वारा संचालित चिन्हारी पोर्टल में पंजीबद्ध किया जाता है। साहित्यकार पुखराज यादव प्राज का नाम संस्कृति विभाग के द्वारा पंजीबद्ध सूचि में नाम दर्ज हुआ। साहित्यकार पुखराज यादव द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य संकलन हेतू २८ राज्यों एवं ९ केन्द्र शासित प्रदेशों के नव साहित्यकारों एवं वरिष्ठ साहित्यकारों का एक साहित्यिक वेबपेज संचालित किया जाता है। साहित्य के उत्थान एवं संकलन से संबंधित विभिन्न नव अनुप्रयोग किये जा रहे है।

मेरी कविता मेरा ट्रेंड समूह से जूड़े राजनांदगांव  में  प्रमुख साहित्यकार श्रीमती माधवी गणवीर, राजस्थान से साहित्यकार बजरंग सैनी, उत्तराखंड से ओमप्रकाश प्रफुल्ल, मुम्बई से, साहित्यकार संजय वासनिक, कोण्डागांव से श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री, साहित्यकार गिरिजा पांडे, विश्वनाथ देवांगन, महासमुन्द से साहित्यकार महेश राजा, सुन्दर लाल डडसेना, संतोषगुप्ता, कु. दीपमाला यादव, बलौदाबाजार – भाटापारा से साहित्यकार कन्हैया साहू, रायगढ़ से साहित्यकार प्रविण चतुर्वेदी एवं समस्त साहित्यकारों नें श्री यादव को बधाईयां ज्ञापित की।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button