BJP Leader Shot Himself: भाजपा नेता ने खुद को मार ली गोली, लोकसभा चुनाव के बीच उठाया बड़ा कदम, जानिए क्यों किया ऐसा

मुजफ्फरनगर: Nidhish Raj Garg Shot himself शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल भाजपा नेता निधीश राज गर्ग ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि इस घटना को उन्होंने अपने ही मेडिकल स्टोर में अंजाम दिया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है और उपचार जारी है।
Nidhish Raj Garg Shot himself मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता निधीश राज गर्ग शुक्रवार सुबह महावीर चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर थे। इस दौरान उन्होंने खुद को गोली मारी है। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद भी कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं घायल भाजपा नेता का हाल जानने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे।