Uncategorized

Chaitra Navratri 2024: हर महिला को मां दुर्गा से जरूर सीखनी चाहिए ये खास बातें, लाइफ में मिलेगी सफलता

Life Lessons from Goddess Durga: नवरात्रि हिंदू धर्म के मुख्य त्यौहारों में से एक है और चैत्र नवरात्रि के दौरान माता के भक्त नौ दिनों तक उपवास का पालन भी करते हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के श्रृंगार का भी विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है और इस दौरान माता से सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद मांगा जाता है।

Read more: इंस्ट्राग्राम यूजर्स के लिए जरूरी खबर, ऑटोमेटिक ब्लर हो जाएगी ऐसी तस्वीरें, इस वजह से जोड़ा गया नया फीचर 

लेकिन क्या आप जानतें हैं मां दुर्गा हमें जीवन ​जीने की सीख भी बताई हैं। जिसे जानने के बाद आपको कभी असफलता का मुहं नहीं देखना पड़ेगा। मां दुर्गा हमेशा हम सभी के ऊपर कृपा बनाए रखती हैं। खासकर अगर महिलाएं अपनी लाइफ में सक्सेस पाना चाहती हैं तो उन्हें मां दुर्गा के इस सीख के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। जिसकी मदद से वो केवल करियर ही नहीं बल्कि हर काम में सफलता पा सकती हैं। देवी दुर्गा को शक्ति और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनके रूप से कई बातों को समझकर लाइफ में सफलता पाने की सीख ली जा सकती है।

अपने अंदर के डर को पहचानें

मां दुर्गा हमेशा सीखाती हैं कि हमें अपने अंदर के डर को खत्म कर देना चाहिए। देवी दुर्गा राक्षम महिषासुर को हराकर विजय पाती हैं। उनकी स्तुति से सीख ली जा सकती है कि जीवन में आ रही चुनौतियों से बचकर भागने की बजाय उसका डटकर सामना करना चाहिए। तभी सफलता मिलती है।

रिश्तों का महत्व सिखाती हैं

देवी दुर्गा का रूप अपने दोनों बेटों भगवान गणेश और कार्तिकेय के साथ बेहद आत्मीय है। इससे सीख मिलती है कि महिला को अपने जीवन में रिश्तों को पूरे भाव के साथ निभाना चाहिए। मातृत्व भाव के साथ रिश्तों की सुरक्षा करनी चाहिए।

लैंगिक समानता को बढाती हैं

देवी दुर्गा के रूप से सीख लेनी चाहिए कि महिलाओं को अपने पुरुषत्व और महिलाओं के गुणों में बैलेंस बनाकर रखना चाहिए। वो अपने रूप और सौंदर्य के साथ ही शक्ति का भी प्रतीक हैं। महिला को अपने अंदर दोनों गुणों के होने पर उसे बैलेंस बनाकर चलने की सीख देती हैं।

Read more: शुक्रवार को इन राशियों का होगा भाग्योदय, जातकों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी में भी मिलेगी सफलता 

अपने अंदर की शक्ति को पहचानें

देवी दुर्गा के रूप को देखा जाए तो उनके हर हाथ में एक हथियार है। जो ये बताने के लिए है कि उनकी शक्ति अपार है। शक्ति के प्रतीक के रूप में उन्हें पूजा जाता है। महिलाओं को मां दुर्गा के रूप से सीख लेनी चाहिए। और अपने अंदर की शक्ति को जरूर पहचानना चाहिए। जिसकी मदद से हर काम को करने के लिए आत्मविश्वास भी मिलता है और उस काम में सफलता भी।

चुनौतियां होने पर भी लक्ष्य पर टिके रहें

Life Lessons from Goddess Durga: देवी दुर्गा की तरह महिषासुर जैसी चुनौतियों के होने पर भी अपने लक्ष्य पर टिके रहें। स्वभाव में स्थिरता और दृढ्ता ही देवी दुर्गा की विशेषता है। जिसे महिलाओं को जरूर सीखना चाहिए।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button