Uncategorized

Amit Shah Visit Katni : ‘मैं उनका कच्चा-चिट्ठा लाया हूं’..! अमित शाह ने खोली कांग्रेस की पोल, जनता को गिनाए घोटाले

Amit Shah Visit Katni : कटनी। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के कटनी और मंडला दौरे पर रहे। जहां कटनी जिले के बरही में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने विपक्षी दलों के घोटाले गिनाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पाई-पाई लौटानी पड़ेगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, जिसने भी चोरी की है, उन्हें जेल जाना पड़ेगा। शाह ने इंडी अलायंस को भ्रष्टाचारियों को जमघट बताया। बरही विजयराघवगढ़ विधानसभा की एक छोटी सी तहसील है जो खुजराहों लोसाभा और शहडोल लोकसभा के साथ साथ सतना लोकसभा के बीचों बीच स्थित है इस लिए अमित शाह की विशाल जनसभा बरही नगर में रखी गई।

read more : Rajnath Singh Visit Satna : इंदिरा गांधी ने कुर्सी बचाने के लिए लगाई थी इमरजेंसी..! सतना में गरजे राजनाथ सिंह, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर लगाए ये गंभीर आरोप 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कटनी के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया। बीजेपी ने इस सीट से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। अमित शाह ने कहा- जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां पीएम मोदी को हराने के लिए इकट्ठे हुईं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर राज किया। मोदी ने देश से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया। यह सभा बरही में खुजराहों के भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के पक्ष में सभा की।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है। उनको खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और रहने के लिए आवास दिए हैं। अमित शाह ने मंच से यह भी कहा की परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना। शरद पवार का उद्देश्य है- अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना, उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, स्टालिन का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना, बंगाल में ममता दीदी का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना, सोनिया गांधी का उद्देश्य है- राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनाना।

अमित शाह ने कहा- घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट हैं। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन ने सरकार चलाई। इस दौरान 12 लाख करोड़ का घपला किया। यहां कमलनाथ और बंटाढार ने भी कुछ बाकी नहीं रखा। मैं उनका कच्छा चिट्ठा लाया हूं। कोल ब्लॉक का घोटाला किसने किया। कॉमन वेल्थ का घोटाला किसने किया, टूजी घोटाल किसने किया, शारदा चिटफंड किसने किया, सेबों की बिक्री का घोटाल किसने किया, आईएनएस का मीडिया घोटाल किसने किया? शाह ने कई घोटाले गिनाए।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button