छत्तीसगढ़

   मूसलाधार बारिश का अलर्ट..  छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में छाए काले बादल..!

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम, मुंगेली, पेंड्रा, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, रायपुर और दुर्ग जिले में अगले तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने बादल गरजने की आशंका जताई है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button