छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सीएम के विस क्षेत्र में पुलिस का उदासीन रवैया

डॉक्टर को मिल रही है दो साल से धमकी, पुलिस नही कर रही कार्यवाही

पाटन। नगर के राजीव चौक में संचालित वेदांत दंत चिकित्सालयय के संचालक डॉ.देव कुमार गर्ग को पिछले दो वर्षों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही है। इस धमकी से डॉक्टर परेशान है। उन्होंने बताया कि पाटन नगर छोड़ कर चले जाने की पत्र के माध्यम से धमकी दी जा रही है। क्लिनिक के बाहर भी लिख दिया गया है कि यहां रहोगे तो अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहे। इन सारी चीजों की जानकारी लिखित में पुलिस महकमे को दे दी गई है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। डॉ.गर्ग का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पाटन थाने से कोई कार्यवाही नही की गई है। इस घटना के बाद अज्ञात लोगों का मनोबल बड़ता जा रहा है। बीते 30 अक्टूबर की रात्रि 1 बजे क्लिनिक का सी.सी.टी.वी कैमरा तोड़ दिया गया व बैनर को फाड़ दिया गया। डॉ.गर्ग द्वारा पुन: थाने में जाकर इस घटना की लिखित सूचना दी गई और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. करने के लिए बार-बार कहा गया किन्तु पुलिस द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज नहीं कि गई और न ही किसी तरह की कोई जॉच की गई। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पुलिस का उदासीन रवैया समझ से परे है। क्या पुलिस किसी गंभीर अपराध होने का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button