छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के बाद महिला को गला घोंटकर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

कोरबा सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- एक महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार देर शाम बालको थाना क्षेत्र के रजगामार चौकी के छुईढोड़ा-रजगामार रोड पर स्थित बांस बाड़ी में पड़ा मिला। मवेशी चराने के लिए गए ग्रामीणों ने महिला का अर्द्धनग्न शव देखा तो आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

साड़ी से ही दबाया गया गला

  1. शव 40 से 45 वर्ष की महिला का था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मामला दुष्कर्म कर महिला की हत्या का लग रहा है। महिला की साड़ी से ही उसका गला दबाया गया है। महिला के पहनावे से वह ग्रामीण क्षेत्र की लग रही है। हाथ में मेहंदी और चूड़ी और पैर में माहुर (आलता) और पायल होने से माना जा रहा है कि वह अपने किसी परिचित-करीबी के साथ घूमते हुए उक्त स्थान पर पहुंची होगी, जहां दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है।
  2. डीएसपी करियारे ने की सूचना देने की अपील 

    पुलिस ने घटनास्थल का मुआवजा करने के साथ जानकारी जुटाई तो जिस स्थान पर शव मिला है वहां से रविवार की दोपहर को भी ग्रामीण गुजरे थे लेकिन महिला का शव नहीं था। इससे रविवार शाम के बाद ही महिला की वहां पर दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना जताई गई है। डीएसपी रामगोपाल करियारे ने इस संबंध में थाना-चौकी समेत सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार को 40-45 वर्ष की महिला लापता होने पर सूचना देने की अपील की है।

  3. 10 माह बाद भी शंकरखोला हत्या कांड में सुराग नहीं 

    रजगामार चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरकोमा के शंकरखोला पहाड़ पर 10 माह पहले जनवरी में एक युवती की हत्या के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया गया था। उक्त मामला भी दुष्कर्म के बाद हत्या का लग रहा था। हालांकि शव पुराना होने के कारण दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी थी। दूसरी ओर क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की कई टीम मामले की जांच में जुटी थी। लेकिन 10 माह बाद भी न तो मृतका की शिनाख्त हो सकी और न ही कोई सुराग मिला है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button