Uncategorized

Narottam Mishra Ka Bada Dava : एमपी में एक दिन में 1 लाख 26 हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व गृह मंत्री के दावे ने मचाई सनसनी

भोपाल : Narottam Mishra Ka Bada Dava : मध्य प्रदेश में शनिवार को करीब 1.26 लाख लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां दावा किया। पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पिछले तीन माह में 2.58 लाख से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। नरोत्तम मिश्रा नए लोगों को शामिल करने की जिम्मेदारी संभाल रही पार्टी की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का जमावड़ा, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना 

अब तक 2.58 लाख से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल

Narottam Mishra Ka Bada Dava : उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस, सामाजिक संगठनों और अन्य सहित 1.26 लाख से अधिक लोग एक ही दिन में भाजपा में शामिल हुए।’’ मिश्रा ने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान मध्य प्रदेश में 2.58 लाख से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा में शामिल होने वालों में से 90 प्रतिशत से अधिक लोग कांग्रेस से हैं और बाकी सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी है और विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक संगठनों से हैं।’’

यह भी पढ़ें : PM Modi Road Show In MP : पीएम मोदी का एमपी दौरा आज, जबलपुर में करेंगे भव्य रोड शो 

कई दिग्गजों ने भामा भाजपा का दामन

Narottam Mishra Ka Bada Dava : पूर्व मंत्री ने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों तथा राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा ने उन सभी का पार्टी में स्वागत किया। इससे पहले दिन में, घटिया (उज्जैन जिले) से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय कई अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button