Uncategorized

Ajay Yadav joined BJP : पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने थामा भाजपा का दामन, चुनाव से पहले बढ़ी सपा की मुश्किलें

लखनऊ : Ajay Yadav joined BJP : लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा समेत अन्य पार्टियों के नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव आज भाजपा ज्यवाइन कर ली है। अजय यादव के साथ साथ कई बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और ज्वानिंग कमेठी के बृजबहादुर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

यह भी पढ़ें : Kankar Munjare: घर में छिड़ी सियासत की जंग, विधायक पत्नी की जिद के आगे झुके कंकर मुंजारे, घर छोड़कर झोपड़ी से करेंगे चुनाव का संचालन 

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Ajay Yadav joined BJP :  उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राम नरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने आज भाजपा ज्याइन कर ली है। इनके साथ बसपा के पूर्व सांसदवीर सिंह, सपा से पूर्व सांसद और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेम दास कठेरिया, इटावा सपा से पूर्व मंत्री केसी पाण्डेय, सपा से पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, गजेंद्र सिंह पूर्व विधायक, वासुदेव सिंह पूर्व विधायक, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय भी भाजपा में शामिल हो गए है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button