छत्तीसगढ़

खेत में पानी घुस जाने पर विवाद, किसान की पिटाई करने के आरोप में 4 लोगों पर जुर्म दर्ज

   

 

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़पंडरिया-  में खेत में पानी घुस जाने से फसल खराब होने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक किसान की पिटाई हो गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना 3 नवंबर की है। पीड़ित अशोक पिता अदालत साहू कुशालबंद पारा पंडरिया का रहने वाला है। पंडरिया खार में उसके खेत हैं, जहां धान कटाई कर करपा रखा था। पास में ही आरोपी रमेश पिता स्व. मल्लू साहू का भी खेत है। आरोपी ने अपने खेत में भरे पानी की निकासी के लिए मेढ़ को तोड़ा, जिससे पानी बहकर पीड़ित अशोक के खेत में आ पहुंचा। इससे कटाई कर रखे हुए धान करपा को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने इसका विरोध किया, तो आरोपी रमेश साहू, चंद्रकुमार साहू, मोंगरा बाई और बिनती बाई ने उससे मारपीट की।

खेतों में काम कर रहे किसानों ने किया बीच-बचाव

आरोपियों की पिटाई से पीड़ित अशोक के हाथ, पैर व चेहरे पर चोट आई है। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button