खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस वित्त वर्ष में उत्पादन के सभी मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दर्ज की नई ऊंचाई

भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस वित्त वर्ष में उत्पादन के सभी मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दर्ज की नई ऊंचाई

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया है। संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.98 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन दर्ज कर, वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.71 मिलियन टन को पार किया। इसके अंतर्गत संयंत्र की सबसे बड़ी फर्नेस, ब्लास्ट फर्नेस-8 द्वारा अब तक का उच्चतम हॉट मेटल उत्पादन 2.68 मिलियन टन शामिल है जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 2.54 मिलियन टन से अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में एसएमएस-2 और एसएमएस-3 ने मिलकर कुल 5.67 मिलियन टन का उच्चतम क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.33 मिलियन टन को पार किया है।

इसके अंतर्गत मॉडेक्स यूनिट, एसएमएस-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट स्टील उत्पादन 3.44 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3.06 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ सेलेबल स्टील उत्पादन 5.23 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.82 मिलियन टन से कहीं अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 4.43 फिनिश्ड स्टील उत्पादन को पार कर संयंत्र ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिश्ड स्टील उत्पादन 4.57 मिलियन टन दर्ज किया। सिंटर प्लांट्स द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.74 मिलियन टन सिंटर उत्पादन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.03 मिलियन टन से अधिक है। इसके अंतर्गत सिंटर प्लांट-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन 5.93 मिलियन टन शामिल है, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 5.43 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है। संयंत्र के कोक ओवन ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रतिदिन औसतन 784 ओवन पुशिंग रिकॉर्ड दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज प्रतिदिन 769 ओवन पुशिंग रिकॉर्ड को पार किया। लांग रेल उत्पादन के क्षेत्र में, यूनिवर्सल रेल मिल ने पिछलेे वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 7.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.53 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्जकिया। रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने भी वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 1.52 लाख टन लांग रेल उत्पादन को पार करते हुए, अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.71 लाख टन लांग रेल उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। संयंत्र न वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 10.20 लाख टन लांग रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 9.09 लाख टन उत्पादन को पार किया। वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे को लांग रेल के 1082 रेक भेजे गए जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में भेजे गए 1000 रेक से अधिक है। मॉडेक्स यूनिट, बीआरएम ने 9 लाख टन की अपनी वार्षिक मापित क्षमता को पार कर, वित्त वर्ष 2023-24 में 9.75 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.40 लाख टन से अधिक है।

Related Articles

Back to top button