Uncategorized
Today News Live Update 03 April 2024: आज इन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में होंगे शामिल
Today News Live Update 03 April 2024: रायपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातर प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे महासमुंद में नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3 बजे बिलाईगढ़ जिले के पावनि में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।