Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की बहू ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात, कल बीजेपी में हो सकती है शामिल

मुंबई: Archana Patil Chakurkar will Join BJP लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल चाकूरकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Archana Patil Chakurkar will Join BJP डॉ. अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘सागर’ में मुलाकात की। शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में वर्ष 2004 से 2008 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री थे।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार लोकसभा चुनाव पांच चरणों पर होंगे। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। वहीं मतगणना चार जून को होगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।