Uncategorized

राहु-शुक्र की युति से बदलेगा इन चार राशि के जातकों का भाग्य, नौकरी में तरक्की के साथ होगी धन की बारिश

नई दिल्ली : Rahu-Shukra Yuti 2024 : एक निश्चित समय पर ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है। सभी लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव देखा जा सकता है। कुछ राशि वालों के लिए समय सुनहरा और तो कुछ राशियों के लिए ये समय मुश्किलों से भरा होता है। मार्च के आखिरी दिन शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिससे दो ग्रहों का मिलन होगा। ये गोचर 4 राशियों को मालामाल कर सकता है।

मीन राशि में राहु-शुक्र की युति

ज्योतिष गणना के अनुसार धन-वैभव, सुख-संपदा, सौंदर्य और ऐशोआराम के कारक माने जाने वाले ग्रह शुक्र मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। मीन राशि में पहले से राहु मौजूद हैं। शुक्र ग्रह के गोचर के बाद राहु और शुक्र की युति होगी। इस युति से विपरीत राजयोग बनेगा। बता दें, ये युति मीन राशि में 24 अप्रैल तक रहेगी। इन ग्रहों के मिलन से 4 राशियों को जबरदस्त फायदा होगा।

यह भी पढ़ें : CSK vs GT : चेन्नई की आंधी में उड़ी गुजरात टीम, मिली अब तक की सबसे बड़ी हार, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल 

इन 4 राशिवालों का बदलेगा भाग्य

कर्क राशि

Rahu-Shukra Yuti 2024 : कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर काफी फायदेमंद रहने वाला है। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। बाधाएं दूर होंगी और सफलता की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश में लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धनलाभ के संयोग बन रहे हैं। इससे आर्थिक समस्याओं में सुधार होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए राहु-शुक्र की युति लाभदायक साबित होने वाली है। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को भाग्य का पूरा लाभ मिलेगा। आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है, बड़ी डील्स फाइनल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले… 4% DA हाइक के बाद 30 मार्च को मिलेगी एक और बड़ी खुशखबरी 

कन्या राशि

Rahu-Shukra Yuti 2024 : कन्या राशि के लोगों के लिए मीन राशि में शुक्र गोचर लाभ लेकर आएगा। समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। काम की तारीफ हो सकती है. काम को देखते हुए प्रमोशन किया जा सकता है। इसके साथ-साथ सैलरी भी बढ़ाई जा सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और परिवार के साथ समय बीताने का मौकी मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। व्यापारियों के व्यापार का विस्तार हो सकता है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।इसके अलावा नौकरी कर रहे लोगों से बॉस खुश रहेंगे। पदोन्नति की जा सकती है। धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button