Uncategorized

Holika Dahan 2024: होलिका दहन आज, हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती…

Holika Dahan 2024: भोपाल। होली का उत्साह पूरे देश में देखने को मिल रहा है। होली के दिन लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाते हैं। वहीं होली के एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है। इसी कड़ी में आज पूरे शहर गांवों के चौक चौराहों पर लकड़ी इकट्ठा कर होलिका जलाई जाएगी। बता दें कि आज देर रात होलिका दहन होगा। चुनाव और पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद है। शहर के कई इलाकों में आज भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

Read more: Raipur Road Accident: सड़क हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर कैबिन में फंसा, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऐसे निकला चालक… 

बता दें कि होलिका दहन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के अलर्ट मोड पर है। इसके अलावे हर चौक चौराहे और संवेदनशील जगहों में भी पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति मंगलवार की रात तक जारी रहेगी।

Read more: बुध और गुरु की युति से बदलेगा इन चार राशि वालों का भाग्य, चुटकी में बनेंगे बिगड़े हुए काम 

Holika Dahan 2024: फाल्गुन पूर्णिमा की रात में होलिका दहन कर अगली सुबह चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनाने की परंपरा है। इस बार फागुन शुक्ल पूर्णिमा का आरंभ 24 मार्च को सुबह 09.24 बजे हो रहा है, जो 25 मार्च की सुबह 11.31 बजे तक है। 24 मार्च की रात में ही 10.27 बजे के बाद भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका जलाई जाएगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button