कवर्धा

शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की गई अपील कवर्धा 23 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में होली त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागी अधिकारी एवं दंडाधिकारी कवर्धा श्री अनुपम आशीष टोप्पो, तहसीलदार कवर्धा श्री उपेन्द्र किंडो, कोतवाली थाना प्रभारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक व विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में सभी समाज प्रमुखों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारे व सभी के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने तथा त्यौहार में कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की गई। अपर कलेक्टर श्री भोई ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। उन्होंने होली त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के सभी चौक–चौराहों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने निर्देशित किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को होली त्यौहार में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त करते हुए 3 पाली में पानी का सप्लाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार विद्युत् विभाग को विद्युत् सप्लाई सुनिश्चित करने एवं जिला सेनानी को अग्नि-शामक वाहन तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया है। बैठक में कहा गया है कि होलिका पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। बैठक में त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने की भी अपील आमजनों से की गई है। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं सभी समाज प्रमुखों द्वारा सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button