कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजा
कलेक्टर एवं एसपी ने शंकराचार्य विश्वविद्यालय पंहुचकर मतगणना केंद्र का लिया जायजा

दुर्ग। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने मिडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया एवं शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।