छत्तीसगढ़

डढ़सेना कलार समाज ने मनाई सहस्त्रबाहू की जयंती

कोण्डागांव । एनसीसी मैदान स्थिति टाउनहॉल में रविवार को राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहू की जंयती बड़े ही धूमधाम के साथ डढ़सेना कलार समाज कोण्डागांव मंडल से जुड़े स्वाजाति लोगों ने मिलकर मनाया। मंडल अध्यक्ष दिलीप दीवान ने भगवान सहस्त्रबाहू के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो वही संभागीय सलाहकार नीलकंठ शार्दूल ने समाज को आगे आने के लिए एकत्रित व संगठित होने पर जोर दिया। रामचंद बैध ने भगवान की जंयती एक दिन मनाकर एकत्रित होने से हमारा दायित्व पूरा न होकर इसी तरह से आयोजन समय-समय पर होते रहने की बात भी कही। निर्मल शार्दूल व तिलक पांडे ने समाज के इतिहास से लेकर आज की परिस्थियों से परिचय करवाते हुए कहा कि, हम राजतंत्र से निकलकर अब प्रजातंत्र में हैं। इस बात का भी हमें ख्याल रखना चाहिए तभी हम और हमारा समाज आगे आ सकता हैं। उन्होंने कहा कि, जो समाज इतिहास नहीं जानता वह समाज कभी ताजा नहीं हो सकता। इसलिए सभी को अपने वंश व समाज के इतिहास को भी जानना चाहिए।

इस दौरान सुखदास शार्दूल, श्याम दीवान, हेमलाल, भारत जैन, देवलाल सोनवंशी, चंद्रकांत जैन, गामा जयसवाल, अरूण दीवान, विरेंद्र दीवान नेमी सिन्हा, ओपी सिन्हा, शीला शार्दूल, हीरामंडी दीवान, ममता पांडे, सहित बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

महिला प्रकोष्ठ का किया गया गठन

जयंती समारोह के दौरान जहॉ महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयेजन किया गया था। वही समापन के पहले महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गाय। जिसमें मंडलध्यक्ष हेमा सेठिया, उपाध्यक्ष भोज जैन, हस्तिना सिन्हा, सचिव भोजन्ती दीवान, कोषाध्यक्ष यशोदा नाईक, सहसचिव पुुुुष्पा पांडे, सुधा दीवान सलाहकार सवित्री शादूल, फूलोदेवी दीवान का मनोनयन सर्वसमति से किया गया। वही आयोजित हुए विभिन्न खेलों में वितेताओं के समाजपदाधिकारियों ने पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Back to top button