खास खबर

गूगल ने साफ किया है कि गूगल पे के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा.

गूगल पे अभी मोबाइल या pay.google.com से पैसे भेजने और मंगाने की सुविधा देता है. हालांकि, गूगल की तरफ से नोटिस जारी करके वेब ऐप को बंद करने का ऐलान किया गया है. ऐसे में यूजर्स साल 2021 की शुरुआत से Pay.google ऐप के जरिये पैसों का ट्रांसफर नही कर पाएंगे. कंपनी ने कहा है कि इसके लिए यूजर्स को गूगल पे का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही गूगल ने साफ किया है कि गूगल पे के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि जब आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे भेजते हैं तो राशि पहुंचने में एक से तीन दिन लगते हैं. वहीं, डेबिट कार्ड से फौरन ट्रांसफर हो जाता है.

गूगल ने सपोर्ट पेज से ऐलान किया है कि जब आप डेबिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करते हैं तो 1.5 फीसदी या 0.31 डॉलर (जो भी अधिक हो) शुल्क लगता है. ऐसे में गूगल की तरफ से भी इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर चार्ज वसूला जा सकता है. गूगल की तरफ से पिछले हफ्ते कई नए फीचर पेश किए गए हैं. ये सभी फीचर अमेरिकी एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं. साथ ही कंपनी ने गूगल पे के लोगो में भी बदलाव किया है.

Related Articles

Back to top button