Lok Sabha Chunav 2024: अचानक भाजपा कार्यायल पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता, कुछ देर में थाम सकती है बीजेपी का दामन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/03/breaking-10-tXHSwc-780x470.jpeg)
भोपाल: Congress spokesperson Deepti Singh may join BJP लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब चुनावी रंग चढ़ गया है। वहीं राजनीतिक पार्टियां अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज कर दिए है। तो दूसरी ओर नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के एक और प्रवक्ता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Congress spokesperson Deepti Singh may join BJP दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति सिंह आज बीजेपी कार्यालय पहुंची हुई है। खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात करने के बाद वो बीजेपी में शामिल हो सकती है। यानी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज दीप्ति सिंह को बीजेपी में सदस्यता दिला सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने आज भाजपा का दामन थाम दिया है। उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। आज ही सुबह दीपक सक्सेना ने भी कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा था।