देश दुनिया

आज भी प्रदेश के कई हिस्‍सों में हुई अच्‍छी बारिश, जानिए… कैसा रहेगा गुरुवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कई स्‍थानों पर आज 2 से 4 सेमी तक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कई सिस्‍टम बने हुए हैं। तेलंगाना और उसके आसपास पास एक चक्रवात बना हुआ है। एक सिस्‍टम केरल और तेलंगाना में सक्रिय है। वहीं, झारखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इन सबका का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहले हवा के साथ बड़े पैमाने पर नमी आई, तब प्रदेश में आसमान साफ था और तेज धूप हो रही थी। नम हवाओं के आने से बादल छाने लगे और पिछले शनिवार के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी हालात इसी तरह बने रह सकते हैं। प्रदेश के कुछ एक स्‍थानों पर गरज-चमक और अंधड़ के बीच हल्‍की वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर विभाग का अनुमान है कि यहां गुरुवार को आसमान साफ रह सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्‍य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

शहर 

अधिकतम 

न्‍यूनतम

रायपुर 

32.1 

17.2

बिलासपुर 

28.8 

17.0

अंबिकापुर 

27.2 

14.4

जगदलपुर 

27.0 

16.2

दुर्ग 

32.0 

16.4

राजनांदगांव 

37.7

 17.5

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button