Uncategorized

Kondagaon_ उठाव नहीं होने से हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे

कोंडागांव। छ.ग. सरकार द्वारा किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 दिसम्बर 2020 से शुरू है। धान खरीदी शुरू होने के 15 दिन बाद भी खरीदा गया हजारों क्विंटल धान उठाव नहीं होने पर जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खुले आसमान के नीचे पड़े हुये देखा जा सकता है।

वहीं जिले के संवेदनशील इलाकों में खरीदी केन्द्रों में किसान भाईयों से क्रय धान सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान के अभाव में धान खरीदी केंद्र प्रभारी एवं लेम्पस प्रबंधक परेशान नजर आ रहे है। धीरे धीरे खरीदी केंद्रों में की किसान भाईयों की भीड बढ़ती नजर आ रही है। नक्सल इलाका के खरीदी केन्द्र देवगांव एवं बडेओडागांव का संचालन लेम्पस फरसगांव अंतर्गत है। इन दोनों धान खरीदी केन्द्र में खरीदी तिथि दिनांक 01 दिसम्बर 2020 से लेकर 15 दिसम्बर 2020 तक की खरीदा गया धान मात्रा कुल 8516.80 क्विंटल है, जिसमें मोटा धान 2374 क्विंटल एवं पतला धान 5279.20। इसी प्रकार खरीदी केन्द्र उरन्दाबेडा जो कि इसी वर्ष से नवीन लेम्पस बनाने के साथ धान खरीदी शुरू किया गया है 01 दिसम्बर 2020 से लेकर दिनांक 15 दिसम्बर 2020 तक किसान भाईयों से खरीदा गया धान मात्रा कुल 4886 क्विंटल है, जिसमें मोटा धान 2734.4 क्विंटल व पतला धान 1951.60 क्विंटल है। इसी प्रकार कोण्डागांव अंतर्गत संचालित समस्त धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदा गया हजारों क्विंटल धान उठाव के अभाव के चलते खुले आसमान के नीचे पडे पड़े देखा जा सकता है।

http://sabkasandesh.com/archives/90153

http://sabkasandesh.com/archives/90145

http://sabkasandesh.com/archives/90159

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button