छत्तीसगढ़

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 13 मार्च 2024। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बोड़ला, सहसपुर लोहारा, कवर्धा और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
स्वीकृत कार्यो में कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत के वार्ड 13 में चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 01 लाख रूपए, सहसपुर लोहारा के वार्ड 09 में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, रामनगर कवर्धा के वार्ड 01 शिवाजी कॉलोनी मे सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 8 लाख रूपए और बोड़ला में सामुदायिक भवन परिसर वार्ड 10 में आहाता निर्माण कार्य के लिए 14 लाख 98 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button