देश दुनिया

दिल्ली, यूपी, पंजाब में बरसेंगे बादल, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

देश के अधिकतर राज्यों से ठंड की विदाई हो गई है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के कई अन्य राज्यों में दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि, सुबह और शाम के वक्त लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का हल्का असर आसपास के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता हैदेश की राजधानी का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, 14 मार्च से दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहने का भी पूर्वानुमान है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आज मौसम साफ रहेगा. 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button