कवर्धा
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 6वी और 9वी में रिक्त सीट पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

कवर्धा, 22 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा 6वी (रिक्त सीट अनु.जनजाति 28, अनु.जाति 05 अन्य 02) एवं 9वी (रिक्त सीट अनु.जनजाति 02,अनु.जाति 02) में रिक्त सीट पर सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 2024 17 फरवरी 2024 को संमपन्न हुए परीक्षा का परिणाम आज 21 फरवरी 2024 को जारी किया गया। प्रावीण्य सूची, चयन सचू एवं प्रतिक्षा सूची शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में परिक्षार्थियों के अवलोकनार्थ चस्पा किया गया है।