छत्तीसगढ़
भाजपा मंडल माकड़ी के अध्यक्ष बने दीपेंद्र नाग

कोंडागांव/माकड़ी। आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल माकड़ी का मंडल चुनाव प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज जैन एवं अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल माकड़ी का चुनाव किया गया।
जिसमे मंडल के तमाम कार्यकर्ता ने सर्वसम्मति से दीपेंद्र नाग को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया तथा महामंत्री के लिए संजू ग्वाल व दिनेश नेताम को नियुक्त किया एवं कोषाध्यक्ष के लिए लछिन्दर मरकाम को चुना गया। आज के इस मंडल चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदन साहू, सन्तु पोयाम, प्रितोस त्रिपाठी, मस्सू राम, प्रताप पोयाम, बलकुवार प्रधान, मनोज वरुण विस्वास, संजू पोयाम, मनोज साहू, भानु शंकर ठाकुर, रोसन सेन, लछ्मी नाग आदि मौजुद रहे।