अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ मुंगेली- देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज सबेरे प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टोरेट के परिसर में जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं समर्पित होकर कार्य करने और अपने देशवासियों के बीच एकता और अखण्डता बनाए रखने के संदेश को फैलाने का भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र, श्री आरके तम्बोली, श्रीमती आराध्या कमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100