छत्तीसगढ़

09 फरवरी को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कवर्धा, 08 फरवरी 2024। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में 09 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को प्रातः 10.00 बजे से कार्यालय, जिला पंचायत, सभागार में किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से सीएसआईडीसी रायपुर के प्रतिनिधि, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी, बैंकर्स एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहेगें। ऐसे हितग्राही जो पीएमएफएमई योजना के तहत् खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करना चाहते है, वे कार्यशाला में भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button