नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की सेहत में गिरावट, AIIMS ले जाया गया

   

 

सबका संदेश न्यूज दिल्ली- दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली के एम्स ले जाया गया है. आरोपी चिदंबरम के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया. चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर हैं.

कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए सिर्फ एम्स ही ले जाया जा सकता. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है या सिर्फ चेकअप के लिए ले जाया गया है, पेट से संबंधित दिक्कतों के चलते उन्हें AIIMS ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है. छुट्टी मिलने के बाद चिदंबरम को वापस ईडी दफ्तर लाया गया.

क्या है मामला?

 आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी देने में कथित अनियमितता मामले में संलिप्तता को लेकर 21 अगस्त को गिरफ्तार किए गए थे. तभी से चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं.

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button