कवर्धा

उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से विजयदास मानिकपुरी को मिली 6 लाख 60 हजार रूपए की सहायता राशि

कवर्धा, 01 फरवरी 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से विजयदास मानिकपुरी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6 लाख 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति मिली है। विजय मानिकपुर ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मानिकपुरी मूलतः बोड़ला नगर पंचायत का निवासी है। उनकी पुत्री साधना मानिकपुरी की वर्ष 2018 में पागल कुत्ते के काटने तथा उपचार के दौरान 13 वें दिन में उनकी मृत्यु हो गई।
मृतिका के पिता ने श्री विजय मानिकपुरी ने बताया कि आर्थिक सहायता के लिए लगातार प्रयास करते रहे पर आर्थिक सहायता राशि नहीं मिल पाई। फिर एक दिन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के बोड़ला विकासखंड़ के भ्रमण के दौरान उनसे भेंटकर आर्थिक सहायता के लिए विशेष आग्रह करते हुए आवेदन दिया। आवेदन देने के ठीक 01 माह भीतर ही मुझे 6 लाख 60 हजार रूपए की मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि स्वीकृति मिली। इस स्वीकृति के लिए मैं उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button