छत्तीसगढ़

मेजर ध्यानचंद जयंती पर रोड रन का आयोजन3.15 MVA at Somaikala sub-centre. Additional Power Transformer energized Road run organized on Major Dhyan Chand Jayanti

मेजर ध्यानचंद जयंती पर रोड रन का आयोजन

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बेमेतरा 27 अगस्त 2021-बेमेतरा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में इस वर्ष 14वीं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले में रोड रन कराने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की स्मृति में पूरे भारत में बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। रोड रन का आयोजन एलॉन्स पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर कोबिया चैक से पुनः एलॉन्स स्कूल के सामने खत्म होगी यह प्रतियोगिता महिला के लिए 1.5 कि.मी. एवम् पुरुष के लिए 3 कि.मी. का अलग-अलग संपन्न होगा। दौड़ 29 अगस्त दिन रविवार को प्रातः 7 बजे प्रारंभ हो जायेगी। प्रतिभागी अपना पंजीयन प्रतियोगिता स्थल में करा सकता हैं। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क हैं। दोनों वर्गो में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद एवम् मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पंजीयन के लिए श्री अरुण कुमार पाल (सचिव) 9981006072, 7974646297 से सम्पर्क कर सकते हैं।

 

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button