देश दुनिया

पश्चिमी विक्षोभ का वेग हुआ प्रचंड, 30 और 31 जनवरी में होगी झमाझम बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 3 फरवरी तक बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही 30 और 31 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड भी जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इमसें पहला विक्षोभ 30 जनवरी को और दूसरा 3 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले सात दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित- बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी
30 और 31 जनवरी को कश्मीर में और 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं 31 जनवरी और 2 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ऐसे है मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मध्यप्रदेश के मैदानी इलाकों में इस समय न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री बना हुआ है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से करीब 3 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे है। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 1-3 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

Related Articles

Back to top button