छत्तीसगढ़

कल कैबिनेट में होगा महतारी वंदन योजना और धान का 3100 रुपए भुगतान का ऐलान !

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है। सत्र से इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार साय कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी के साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतार वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

बता दें कि साय सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादा किया था कि किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपए भुगतान किया जाएगा। लेकिन अभी तक किसानो को समर्थन मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को अब अंतर की राशि का भुगतान किए जाने का इंतजार है। वहीं, प्रदेश की महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार दोनों गारंटियों पर मुहर लगा सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button