छत्तीसगढ़धर्म

27 अक्टूबर को स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द स.लोहारा , कवर्धा में

27 अक्टूबर को स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द स.लोहारा , कवर्धा में

पण्डित देव दत्त शर्मा
कवर्धासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज श्री के शिष्य प्रतिनिधि
दण्डी स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी आज और कल सहसपुर लोहारा और कवर्धा में रहेंगे । शङ्कराचार्य जी के कृपापात्र शिष्य पण्डित देव दत्त दुबे ने बताया कि , धमकी में माँ भगवती राजराजेश्वरी मंदिर भूमिपूजन के बाद ,11: 00 बजे सहसपुर लोहारा पहुंचेंगे जहां “श्री गुरुकृपा प्रसाद” पण्डित देव दत्त दुबे के निज निवास में लक्ष्मीपूजन के दिन पादुका पूजन होगी । जिसमें समस्त राजपुरोहित परिवार शामिल होंगे , साथ में राजा खड्गराज सिंह भी पूजन करेंगे , पादुका पूजन पश्चात स्वामी जी 12 : 00 बजे राजमहल जायेंगे , जहाँ राजा खड्गराज सिंह पुरे राजपरिवार सहींत अविमुक्तेश्वरानन्द जी का पादुका पूजन करेंगे । स्वामी जी 01: 00 बजे कवर्धा पहुँचकर रामकृपेश्वर , परमानन्द उपाध्याय के निवास महावीर चौक में विश्राम करेंगे । रात्रि में चन्द्रप्रकाश उपाध्याय के निज निवास शङ्कराभवनम् शांतिदीप कालोनी में, लक्ष्मीपूजन की रात महानिशा पूजन करेंगे । 28 अक्टूबर को सुबह 11 :00 बजे कवर्धा के श्री यदुनाथ गौशाला में गौपुजन करके सीधे कवर्धा से रायपुर पहुँचकर इंडिगो की नियमत उड़ान से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button