छत्तीसगढ़

संभागायुक्त के.डी.कुंजाम को दी गई बिदाई।

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ 9691444583
संभागायुक्त केडी कुंजाम को आज बिदाई दी गई। श्री कुंजाम का तबादला राज्य शासन द्वारा विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्रालय रायपुर किया गया है। वे लगभग 5 महीने यहां संभागायुक्त के रूप में कार्य किए। कार्यालय परिवार की ओर से उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
श्री कुंजाम ने अपने सेवाकाल के कुछ अनुभव भी साझा किये। बिलासपुर के नये संभागायुक्त के रूप में सरगुजा के संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी की पदस्थापना की गई है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अभिषेक साहू, अर्चना मिश्रा सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button