छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सामान्य सभा एवं प्रशासन समिति की बैठक 12 को.

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ 96 91 444 583
बिलासपुर – जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 12 जनवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में रखी गई है। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4.30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, विद्युत विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, बीज निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं जिला पुनर्वास विभाग, वन विभाग, आदिवासी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रीपा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जल संसाधन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण आदि योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी, समीक्षा एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button