मैदान में राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने पार्षद अभिषेक ने दी सहमति

भिलाई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर द्वारा दशहरा मैदान शांतिनगर में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, पूर्व विधायक भजन सिंग निरंकारी, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के सदस्य विजय साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल गुप्ता, संदीप निरंकारी ने सभा को संबोधित किया। ब्लाक काँग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप ने दशहरा मैदान में राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने की मांग की। जिस पर जिला अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा ने सहमति प्रदान किया गया।
मुकेश चन्द्राकर ने कहा कि भारत देश के आधुनिक विकास कम्प्यूटर युग के निर्माता के रूप में राजीव जी का नाम अमर है। उन्होंने देश की एकता अखंडता शांति के लिए अपनी प्राणों की आहुति दी आज हमे उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश मे शांति के साथ विकास के मार्ग पर चलना चाहिए। सभा में राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी जनो देते हुए
कहा कि देश के गांधी परिवार ही है जिसे देश के लिये अपनी कुर्बानी दी है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधीजी के बताया मार्ग पर चल कर राज्य के किसान गरीब वर्गों कल्याणकारी कार्यक्रम चला रहे है। कार्यक्रम में संदीप निरंकारी, अभिषेख मिश्रा, चन्द्रशेखर गवई, नेहा साहू, जिला काँग्रेस के उपाध्यक्ष गिरी राव, महामंत्री जय प्रकाश सोनी, निरंजन बिसाई, पार्षद रविशंकर कुर्वे, सुमन सागर सिन्हा, राधेकांत मिश्रा आदि थे।