छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को जनदर्शन करेंगे।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 96914444583
बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर स्थित अपने शासकीय आवास में जनदर्शन करेंगे।
वे 1 जनवरी को बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, श्रीसिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे।
उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button