छत्तीसगढ़

महिलाओ से सोने चांदी के गहने उतरवा का ठगी एवं लूट करने वाले दिल्ली गैंग के शातिर अपराधियो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर
मो.- 9691444583
महिलाओ से सोने चांदी के गहने उतरवा का ठगी एवं लूट करने वाले दिल्ली गैंग के शातिर अपराधियो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही‌
05 पुरूष एवं 04 महिला, 03 नाबालिक सहित 12 आरोपी गिरफ्तार।।
थाना सिविल लाईन, कोतवाली, तारबाहर एवं थाना मुंगेली में घटित 07 मामलो का खुलासा।
महिलाओ से ठगी किये गये शत प्रतिशत मशरूका सोने के गहने, नकली नोट सहित नकली सोने का सामान बरामद।
जप्त मशरूका की कीमत करीब 10 लाख से अधिक।
सी.सी.टी.वी. कैमरो एवं आटों चालको ने आरोपियो की पहचान में निभाई महत्तवपुर्ण भुमिका।
बिलासपुर से मुंगेली के बीच करीब 300 सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले गये।
ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर, थाना सिविल लाईन एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विगत दिनो बिलासपुर शहर में कुछ महिलाओ को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर उनके पहने हुये गहनो को एक गिरोह के सदस्यो द्वारा महिलाओ को बहला फुसला कर ठगी की घटना की जा रही थी उक्त मामले में बिलासपुर पुलिस को दिल्ली के शातिर गैंग के 12 सदस्यो को गिरफ्तार करने में बडी सफलता मिली है गिरफ्तार आरोपीयों में 05 पुरूष एवं 04 महिलाए एवं 03 नाबालिग शामिल है आरोपीयो के पास से थाना सिविल लाईन क्षेत्र में घटित 02 घटना थाना कोतवाली क्षेत्र में घटित 03 घटना थाना तारबाहर क्षेत्र में घटित 01 घटना एवं थाना मुंगेली क्षेत्र में घटित 01 घटना में महिलाओ से ठगे गये सोने के आभूषण बरामद किये गये है आरोपीगण के कब्जे महिलाओ को प्रलोभन एवं ठगने में उपयोग किये जाने वाले सोने के नकली गहने एवं नकली नोटो के कागज का बंडल बरामद हुआ है। आरोपीगण के कब्जे से बरामद सोने के गहनो का अनुमानित बाजार मुल्य 10 लाख रू से अधिक है। आरोपीगण की गिरफ्तारी में सी.सी.टी.वी. फुटेंज एवं ऑटो चालक की महत्वपूर्ण भुमिका रही है।

Related Articles

Back to top button