कवर्धा

ऊर्जा संरक्षण दिवस’’ पर जिले के शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प

कवर्धा, 15 दिसंबर 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-सीमा की बैठक में 14 दिसम्बर को ‘‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’’ पर ‘‘ऊर्जा संरक्षण’’ का संकल्प दिलाया गया।
साथ ही ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी लिया। चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा एवं हरी-भरी धरती को प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर ऊर्जा पार्क, कवर्धा में स्कूलीय विद्यार्थियों ने ऊर्जा सरंक्षण के लिए जागरूकता रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों को भी ऊर्जा संरक्षण के अभियान से जोड़ा गया, जिसके तहत ऊर्जा संरक्षण विषय पर ऊर्जा पार्क, कवर्धा में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विश्व में ऊर्जा संरक्षण की जरूरत का संदेश देते चित्र बनाया। ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा एवं हरी भरी धरती को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र गुप्ता, सहायक संचालक श्री यू.आर. चन्द्राकर, सहायक अभियन्ता क्रेडा श्री वैभव दुबे और क्रेडा विभाग के कर्मचारी एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षकायें उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button