छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण समारोह का आडिटोरियम और चौक चौराहो में लगे स्मार्ट बोर्ड में होगा लाइव प्रसारण। दोपहर दो बजे से शुरु होगा सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधी अधिकारी होंगे शामिल।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर,,,,,
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का प्रोजेक्टर और स्मार्ट एलईडी बोर्ड के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
कार्यक्रम स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम और शहर के दस प्रमुख स्थानों में लगे वीएमडी बोर्ड में दोपहर दो बजे से
दिखाया जाएगा। आडिटोरियम पहुंचकर आज निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत तैयारियों का जायजा लिया। दोपहर दो बजे राजधानी रायपुर के सांइस कालेज मैदान में प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। दोपहर दो बजे से शुरु होने वाले कार्यक्रम को स्व.लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में प्रोजेक्टर के जरिए और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के दस प्रमुख स्थानों में लगाए गए स्मार्ट एलईडी बोर्ड में लाइव दिखाया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button