छत्तीसगढ़

अरूण साव, विजय शर्मा होंगे डिप्टी CM, पूर्व CM रमन सिंह होंगे विधानसभा स्पीकर।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
राजधानी रायपुर…..
राजधानी रायपुर में BJP विधायक दल की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को सीएम चुन लिया गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक सम्पन्न के तत्काल बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

छत्तीसगढ़ राजनीति में सीएम के चुनाव के बाद अब सीएम पद के छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण की भी चर्चा है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और कवर्धा में कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को बड़ी मार्जिन से हराकर विधायक बने विद्यार्थी परिषद के नेता विजय शर्मा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह विधानसभा के स्पीकर होंगे।

सीएम पद की शपथ लेने से पहले मीडिया के सामने विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को तत्काल पूरा किया जाएगा।
25 दिसंबर को प्रदेश के सभी किसानों को दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button