छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपी को सूचना बाद तत्काल पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City Bilaspur…
हत्या के आरोपी को सूचना बाद तत्काल पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी- राजा कुमार डोम पिता बैजनाथ डोम उम्र 24 साल निवासी ग्राम जपला थाना जपला जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम शांति नगर दयाराम सतनामी के किराए के मकान थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जानिए मामले की पूरी जानकारी।
पिड़िता चंदा देवी डोंम पति कुंदन डोम उम्र 23 साल निवासी शांति नगर सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई की 8.12. 23 के रात्रि 11.00 बजे राजा डोम इसके पति कुंदन डोम को पारिवारिक बात को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, लड़ाई झगड़ा को देखकर चांदनी के साथ मिलकर बीच बचाव की फिर भी राजा डोम नहीं माना और इसके पति कुंदन डोम को मारकर हत्या कर दिया कि पिड़िता की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं CSP संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर उसे उसके सकुनत से पकड़ा गया। आरोपी राजा डोम से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, जीवन साहू, हेमन्त आदित्य, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन ठाकुर रूपेश कौशिक एवं कलेश्वर यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button