कवर्धा

पीएमएफएमई येजना अंतर्गत् गुड़ निर्माण सहित खाने की वस्तुएं बनाने के लिए मिलेगा 10 लाख रूपए तक का अनुदान

कवर्धा, 08 दिसंबर 2023। केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत खाने की वस्तुएं बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) संचालित है। योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए जिले में 65 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री डी.एल. पुसाम ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कार्यरत व कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति योजना का लाभ ले सकते है, जिसमें परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए अनुदान प्रदान की जाएगी।  
उन्होंने बताया कि पूर्व से स्थापित गुड़ इकाई जो पहले किसी अन्य योजना के तहत अनुदान ले चुके है, उन्हें भी इस योजना अंतर्गत पुनः 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। इसके अतिरिक्त हालर मिल, मिनी राईस मिल, कोदो मिल, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा मिल, बेसन निर्माण, नमकीन मिक्चर निर्माण, पापड़ निर्माण, बेकरी, टमाटर सॉस, चिप्स, पापड़ी, रेवड़ी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लड्डू, रेडी टू ईट निर्माण जैसे सभी तरह के खाने की वस्तुएॅ बनाने वाले उद्यमी इस योजना का लाभ ले सकते है। योजना अंतर्गत आवेदन ऑनलाईन पीएमएफएमई के पोर्टल में करना होगा। जिसमें फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा। योजना के तहत आवेदन भरने में सहायता के लिए डी.आर.पी. नियुक्त है, जो आवेदकों का ऑनलाईन आवेदन पूर्ण कराएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button