छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एनएसएस के छात्रों ने चलाया गाजर घांस उन्मूलन जागरुकता अभियान

शहर के कई जगहों से निकाले गाजर घास

दुर्ग! नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के प्रमुख मार्गो किनारे उग आए गाजर घास को निकालने आज कल्याण कालेज, और सांई कालेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने शहर की स्वच्छता के लिए शहर वासियों को गाजर घांस उन्मूलन के लिए जागरुक करने गाजर घास उन्मूलन अभियान प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे, पार्षद प्रकाश गीते, के अलावा कालेजों के उप कुल सचिव, समन्वय अधिकारी, जिला समन्वस अधिकारी, तथा विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस विद्यार्थीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि शहर में नगर पालिक निगम दुर्ग संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम जारी है। इसके अंतर्गत आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा शहर के मुख्य और प्रमुख मार्गो के किनारे से गाजर घांस उन्मूलन कार्यक्रम प्रारंभ करने शहर के कालेजों से संपर्क किये। उनके प्रस्ताव पर आज 120 कालेजों से जुड़े राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के करीब 200 छात्र-छात्राएॅ गाजर घांस उन्मूलन जागरुकता अभियान से जुड़े। सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्य मार्ग जी0ई0 रोड, और मालवीय नगर चैक से जेल तिराहा रोड पर उगे गाजर घांस की कटाई कर सफाई किये। छात्र-छात्राएॅ हाथ में ग्लोब्स, मुंह में मास्क पहन कर सुरक्षा के साथ सफाई कार्य प्रारंभ किये। इस दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के अलावा उपकुलसचिव श्री भूपेन्द्र कुलदीप, डॉ0 आर0पी0 अग्रवाल, डॉ0 विनय शर्मा एवं कालेजों के अधिकारी और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button