छत्तीसगढ़

चक्रवाती तूफान मिचौंग के आने के संकेत, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर आज बारिश की संभावना

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तापमान में विशेष बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

वहीं दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में एक चक्रवाती तूफान मिचौंग के आने के संकेत जरूर दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह खतरनाक चक्रवात छत्तीसगढ़ का मौसम बिगाड़ सकता है। ऐसा भी अनुमान लगाया गया है कि इसका बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग पर भारी असर दिख सकता है।वहीं बारिश से ठंड बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ ने जानकारी दी कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र स्थित है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button