छत्तीसगढ़

मतगणना के दौरान तथा परिणाम की घोषणा के पश्चात् शांति एवं सुरक्षा हेतु लगाई गई है मजिस्ट्रीय ड्यूटी

नारायणपुर, 30 नवम्बर 2023 – विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 84 नारायणपुर के मतदान पश्चात् 3 दिसंबर 2023 को शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में मतगणना किया जाएगा। मतगणना के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत द्वारा शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सम्पूर्ण प्रांगण, कार्य स्थल में मतगणना के दौरान तथा परिणाम की घोषणा के पश्चात् शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नायब तहसीलदार कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री हरि प्रसाद भोय, मोबाईल नंबर 93402-63360 की मजिस्ट्रीय ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालिक दण्डाधिकारी वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button