छत्तीसगढ़

सड़क फूटपाथ पर कार बेचने वाले आटो डीलरों के खिलाफ कार्रवाई। तीन कार जब्त, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
सड़क और फूटपाथ पर कार पार्क कर अतिक्रमण करने वाले आटो डीलरों के खिलाफ नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई किया। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर नगर पालिक निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर व्यापार विहार में पांच आटोडीलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क पर पार्क तीन कारों को जब्त किया और भविष्य में चारपहिया वाहनों को सड़क पर नहीं रखने की चेतावनी दी गई है।
शहर में पुराने कार की खरीदी बिक्री करने वाले आटो डीलर अक्सर बेचने के लिए रखें चारपहिया वाहनों को अवैध रूप से सड़क और फूटपाथ पर डिस्प्ले के तौर पर रखे रहते है। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। सड़क पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने निगम की टीम को ट्रैफिक पुलिस की मदद से कार्रवाई करने भेजा। जिससे व्यापार विहार के पांच डीलरों की गाड़ियों को हटाया गया है और चेतावनी दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button