Uncategorized

ऊर्जा सरंक्षण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-विद्यासागर

सबका संदेश न्यूज़ भारत छत्तीसगढ़ कवर्धा

ऊर्जा सरंक्षण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। शासकीय हाई स्कूल खड़ौदा कला में ऊर्जा के स्त्रोतो की जानकारी तथा ऊर्जा के महत्व को बच्चों को बतलाने तथा ऊर्जा सरक्षंण करने के उद्देश्य को लेकर शाला में ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।
उक्त प्रतियोगिता में प्रदीप साहू प्रथम ,उषा निर्मलकर द्वितीय, व लीलावती साहू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के प्रभारी व्याख्याता छोटूराम कुर्रे ने ऊर्जा के विभिन्न बचाव करने के तरीके से भी बच्चों को अवगत कराया। तथा सभी बच्चों को मार्गदर्शन भी दिए। संस्था के प्राचार्य विद्यासागर यदु के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दिया गया। इस अवसर पर शाला के स्टाफ शीला मसिया, संजय जायसवाल, मोनिका वर्मा, कल्याणी ध्रुव उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button