छत्तीसगढ़

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील

सीसी टीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही निगरानी

कवर्धा, 08 नवम्बर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिले के दोनो विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अजय कुमार गुप्ता, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे, रिटर्निंग अधिकारी और प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में सीलिंग की गई। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफ़ी भी कराई गई। सीलिंग के बाद स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार शटर में जहाँ ताला लगा है उनके ऊपर तक सीमेंट से पैक भी किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम को सीसी कैमरे से निगरानी भी रखी जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button